नमो घाट पर यूपी दिवस का आयोजन हुआ, मंत्री अनिल राजभर रहे शामिल
Sadar, Varanasi | Jan 24, 2026 वाराणसी। जिला प्रशासन एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन शनिवार को नमो घाट पर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर जी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर तीन दिन तक चलने वाले यूपी दिवस, सरस मेला एवं जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।