Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
image
image
image
image
image

Bareillylive-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बरेली पुलिस लाइन में भव्य योग कार्यक्रम, एडीजी रमित शर्मा ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश बरेली। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली के परेड ग्राउंड में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग (स्वस्थ आयु के लिए योग)” रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि डीआईजी बरेली रेंज अजय कुमार साहनी उपस्थित रहे। आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में योग सेवा ट्रस्ट, बरेली के योगाचार्य महेन्द्रपाल कश्यप एवं उनकी टीम ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए तनाव प्रबंधन, मानसिक एकाग्रता और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया। योग सत्र के बाद एडीजी, डीआईजी एवं एसएसपी द्वारा योगाचार्य महेन्द्रपाल कश्यप सहित सभी प्रशिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने योग को स्वस्थ, अनुशासित और संतुलित जीवन का आधार बताते हुए सभी को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। समापन अवसर पर एसएसपी अनुराग आर्य ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चन्द्र मिश्र, पुलिस अधीक्षक यातायात अकमल खान सहित समस्त क्षेत्राधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ यह आयोजन योग के प्रति जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का प्रेरणादायी संदेश देकर समाप्त हुआ। #BAREILLYNEWS #bareillypolice #SSPBareilly

Bareilly, Bareilly | Jun 21, 2026

MORE NEWS