तिसरी: युवक का शव पहुंचते ही परिजनों की चीत्कार से गमगीन हुआ माहौल
Tisri, Giridih | May 6, 2026 तिसरी थाना क्षेत्र के भंडारी गांव में बुधवार की सुबह श्रवण कुमार पिता सहदेव प्रसाद यादव का शव पहुंचते ही स्वजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। युक्त युवक का इलाज पिछले पंद्रह दिनों से रांची के पारस अस्पताल में चल रहा था, इसी दौरान मंगलवार की दोपहर अचानक उसकी मौत हो गई।