सराड़ा: भारत पेट्रोलियम अमरपुरा के पास नोटिस के बावजूद भी धड़ल्ले से हो रहा अवैध निर्माण,सरकारी आदेश की उड़ रही धज्जियां
Sarada, Udaipur | Mar 12, 2024 सलूंबर - उदयपुर मेगा हाईवे के भारत पेट्रोलियम अमरपुरा के पास खातेदारी जमीन पर बिना भूमी रुपान्तरण के ही धड़ल्ले से अवैध आवासीय/वाणिज्यक निर्माण हो रहा है।शिकायत पर सराड़ा तहसीलदार ने अवैध निर्माण को रोकने के लिए पटवारी को मौके पर भेजकर अवैध निर्माण को रोकने के निर्देश दिए।जिस पर पटवारी ने तहसीलदार द्वारा जारी किये गये लिखित नोटिस को दिया।