सराड़ा: सराडा ब्लॉक के सभी पेट्रोल पम्पों की “नो सेल, नो परचेज" हड़ताल कल
रविवार को राजस्थान में “नो सेल, नो परचेज" हड़ताल है और सोमवार 11 मार्च 2024 पेट्रोलियम डीलर्स का सचिवालय "कुच" है।जिसके तहत रविवार को सराडा ब्लॉक मे पम्प डीलर रविवार प्रातः 6 बजे से अपनी खरीद व बिक्री बंद रखेंगे।पिछले सात साल में सरकार द्वारा डीलर कमीशन नहीं बढ़ाने व पड़ोसी राज्यो से वेट बहुत ज़्यादा होने से राजस्थान में पेट्रोल डीज़ल बहुत महँगा है।