सराड़ा: गोपेश्वर महादेव मंदिर के पास पहाड़ियों में चल रहे एलएनटी पोकलेन मशीन व बजरी से भरे ट्रैक्टर मय ट्रोली जप्त
Sarada, Udaipur | Mar 11, 2024 सराड़ा थाना क्षेत्र में सराड़ा थानाधिकारी मय टीम,डीएसटी और माइनिंग की टीम ने सयुंक्त कार्यवाही कर अवैध खनन और अवैध बजरी परिवहन करते एलएनटी पोकलेन मशीन और बजरी से भरी ट्रैक्टर मय ट्राली को जप्त किया है।कन्तोड़ा गोपेश्वर महादेव मंदिर के पास पहाड़ियों में चल रहे अवैध क्वार्ट्ज पत्थर कारोबार पर कार्रवाई करते हुए मौके से एलएनटी पोकलेन मशीन को जब्त किया।