सराड़ा: प्रताप संस्थान चावण्ड मे आयोजित किया प्रताप वार्षिक स्पोर्ट्स डे
Sarada, Udaipur | Mar 11, 2024 प्रताप संस्थान चावण्ड मे आयोजित प्रताप वार्षिक स्पोर्ट्स डे में संस्थान के 1000 बच्चों ने 50 से ज्यादा प्रतियोगिताओं में भाग लिया।जिसमें हर वर्ग और इवेंट में विजेताओं को मेडल दिए गए।उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता हितेश्वरानंद महाराज,मुख्य अतिथि ट्रस्टी जमनालाल शर्मा रहे।प्रतियोगिता की शुरुआत मे मार्चपास्ट क्लास नर्सरी से सेकंड तक के बच्चों ने किया।