डिंडौरी: चुरिया नयेगांव में पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी को पीटा, ज़िला अस्पताल में इलाज जारी
डिंडौरी जिले के चुरिया नयेगांव में पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी जिसके चलते महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने सोमवार दोपहर 2:00 बताया कि पति आए दिन मारपीट करता है और बच्चों को परेशान करता है ऐसे में कभी भी घटना हो सकती है ।