बरेली: बरेली में रामलीला देखकर लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त ने तालाब में कूदकर बचाई जान
बरेली। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के शांति विहार में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि रामलीला देखकर घर लौट रहे संजय और उसके दोस्त मोनू पर कई लोगों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में संजय की मौत हो गई, जबकि मोनू ने तालाब में कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मृतक के परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई नही