सिमडेगा: सामटोली रोड पर वैकल्पिक मार्ग तैयार होने से विद्यार्थियों को मिली राहत
सिमडेगा: बुधवार सुबह 11 बजे नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा के नेतृत्व में सामटोली रोड पर वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया। इससे स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को राहत मिली। कार्य में पतरस एक्का, शिशिर मिंज, प्रताप बड़ा, मो० शाकिर, पिंटू भारती व आलोक टोप्पो का सहयोग रहा। आलोक टोप्पो ने निःशुल्क JCB उपलब्ध कराई।