बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के डेलापीर रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति हुआ घायल
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के डेला पीर रोड पर तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।