बरेली: माधोबाडी में पथराव के दौरान एक युवक घायल हुआ, पुलिस से की गई शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के माधोबाडी में पथराव के दौरान पत्थर लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेजा है। मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है। पटाखा बजने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दबंगों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।