लखीसराय: लखीसराय शहर समेत जिले के सातों प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा नाग पंचमी का त्यौहार।
लखीसराय शहर समेत जिले के सातों प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विषहरी मंदिर परिसर में अहले सुबह से श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालुओं के द्वारा माता विषहरीको दूध और लावा का भोग लगाया जा रहा है। एवं सावन माह को लेकर शिवालियों में भी भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जा रही है। सावन माह के पांचवें दिन नाग पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है।