नए साल की खुशी मातम में बदली , मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं का आटो वाहन पलटा ,एक की हुई मौत।रीवा जिले के गुढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत भीटी स्टैंड में श्रद्धालुओं से भरे एक आटो का टायर फटने से आटो पलट गया जिसमें बैठे श्रद्धालु बुरी तरह ज़ख़्मी हो तथा एक की मौत हो गई।