सदर: खुशीपुर में मंत्री ने सीआरसी केंद्र का उद्घाटन किया, दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण पर जोर दिया
वाराणसी। केंद्रीय सामाजिक न्याय ने मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने खुशीपुर स्थित समेकित क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी) वाराणसी के अस्थायी भवन एवं क्रॉस डिसेबिलिटी शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अधिकारीगण, स्थानीय लोग एवं सीआरसी के पुनर्वास कर्मी उपस्थित रहे।