मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के दादर कला मजरे में मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक की डूबने से हुई मौत
विंध्याचल थाना क्षेत्र के दादर कला मजरे में शनिवार की शाम 6:30 बजे मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक संदीप बिंद मूर्ति विसर्जन करने साथ आया था। डूबने की मौत हो गई।