अटरू: कवाई पुलिस ने 5 वर्ष पूर्व गुम हुई महिला को किया दस्तयाब
Atru, Baran | Mar 28, 2026 थाना कवाई की बड़ी कामयाबी – 5 साल पुरानी गुमशुदा महिला दस्तयाब- थाना कवाई पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना हाजा पर दर्ज लगभग 5 वर्ष पुरानी गुमशुदगी (MPR) प्रकरण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा महिला को दस्तयाब किया गया। प्रकरण में गुमशुदा महिला कमलेश बाई निवासी कंचनपुरा, थाना कवाई की तलाश लंबे समय से की जा रही थी।