रूड़की: नंद विहार कॉलोनी में जीवनदीप आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, मुख्यमंत्री हुए शामिल
रुड़की की नंद विहार कॉलोनी में जीवनदीप आश्रम में पांच दिवसीय धार्मिक और सामाजिक महोत्सव आज से शुरू हो गया है। जिसके चलते आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए है। जिन्होंने सिद्धबली हनुमान द्वार और शहीद चौक का लोकार्पण और उद्घाटन किया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे है।