रूड़की: अनाज मंडी बाजार में दबंगों ने नगर निगम और व्यापारी की संपत्ति को तोड़कर कब्जा करने का किया प्रयास
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की अनाज मंडी बाजार में दबंगों ने गुंडागर्दी करते हुए नगर निगम और प्रवीण सिंघल की दुकान को तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया है। जिस कारण नगर निगम और प्रवीण सिंघल का लाखों का नुकसान हो गया है। जिसके बाद आज पीड़ित प्रवीण सिंघल के पक्ष में महानगर कांग्रेस कमेटी सामने आई है। जिसके बाद आज मौके पर पहुंचकर हंगामा किया गया है।