रूड़की: नेहरू नगर में शूटिंग खिलाड़ी के घर टोक्यो में सिल्वर मेडल जीतने पर मनाया गया जश्न, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई
रुड़की के नेहरू नगर में शूटिंग के खिलाड़ी शौर्य सैनी के आवास पर आज जश्न मनाया गया है। यह जश्न जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे समर डीफ ओलंपिकस में शौर्य सैनी और अभिनव देशवाल के द्वारा सिल्वर मेडल जीतने पर मनाया गया है। इसके साथ ही एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाई दी गई है। दोनों खिलाड़ियों ने पिछले साल जर्मनी में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी मेडल जीते थे।