रूड़की: शांतर शाह गांव के पास हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने की कार्रवाई, दो अवैध कॉलोनियों को किया गया ध्वस्त
रुड़की तहसील के शांतर शाह गांव के पास रजनीश सैनी नाम के व्यक्ति के द्वारा अवैध तरीके से बनाई जा रही एक कॉलोनी को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने ध्वस्त कर दिया है। साथ ही एक अन्य कॉलोनी पर भी कार्यवाही की गई है। जिसके चलते आनंदम सिटी के पास एक अवैध कॉलोनी को भी ध्वस्त कर दिया है। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने यह कार्यवाही शिकायत मिलने के बाद की है।