भीलवाड़ा: रोशन माली पर जानलेवा हमले के मामले में गांधी नगर पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अदालत ने 2 दिन के रिमांड पर भेजा
माली समाज के सोशल मीडिया ग्रुप में वीडियो पोस्ट करने को लेकर उपजी रंजिश के चलते रोशन माली पर लाठियों और सरियों से हमला कर हाथ-पैर तोड़ने के मामले में गांधीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस प्रकरण में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।