घोड़ाडोंगरी: शोभापुर बस स्टैंड के पास कार की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक हुए घायल
शोभापुर बस स्टैंड के पास रविवार को कार की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक घायल हो गए। वहीं, घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार शोभापुर बस स्टैंड के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 2 युवक रविंद्र एवं रामदास निवासी डूल्हारा घायल हो गए।