भाईचारे एवं शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजा संपन्न कराने के लिये परबलपुर थाना में की गयी शांति समिति की बैठक
सरस्वती पूजा को भाईचारे एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिये परबलपुर थाना में शांति समिति की बैठक की गयी. मौके पर परबलपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने कहा कि सरस्वती पूजा के लिये प्रतिमा स्थापना एवं विसर्जन जुलूस के लिये अनुमति लेना होगा जिसके लिये थाना में आवेदन देना है.