परबलपुर बाजार एवं कोयरी बिगहा गांव से नशे में धुत्त 1-1 व्यक्ति को परबलपुर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
परबलपुर थाना पुलिस ने परबलपुर बाजार एवं कोयरी बिगहा गांव से नशे में धुत्त एक- एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नशे में धुत्त दो व्यक्तियों में कोयरी बिगहा लाल बाग निवासी रवि रविदास एवं मर्दन बिगहा गांव निवासी विट्टू कुमार है.