परबलपुर के नये थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह को स्थानांतरित थानाध्यक्ष अबू तालिब अंसारी ने दिया अपना चार्ज
आज शुक्रवार को परबलपुर के नये थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह को स्थानांतरित थानाध्यक्ष अबू तालिब अंसारी ने अपना चार्ज दे दिया है. बताते चलें कि अबू तालिब अंसारी परबलपुर थाना में पदस्थापित थे. लेकिन इनका स्थानांतरण नालंदा जिले के हरनौत थाना कर दिया गया है जिसके बाद परबलपुर थानाध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था.