परबलपुर थाना पुलिस ने अपहरण एवं धोखाधड़ी के मामले में एक फरार आरोपी को अलीपुर बिगहा गांव से किया गिरफ्तार
अलीपुर बिगहा गांव से परबलपुर थाना पुलिस ने अपहरण एवं धोखाधड़ी के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. परबलपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार किया गया यह आरोपी पटना सिटी निवासी सुधीर ठाकुर है जिसकी गिरफ्तारी बीते शुक्रवार की रात की गयी.