घोड़ाडोंगरी: झाड़कुण्ड ग्राम पंचायत में बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुआ नुकसान, जनपद उपाध्यक्ष ने तहसीलदार से किया शिकायत
झाड़कुण्ड ग्राम पंचायत में बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। घोड़ाडोंगरी जनपद उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह परते ने गुरुवार को घोड़ाडोंगरी तहसीलदार महिमा मिश्रा से शिकायत कर सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की। जनपद उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह परते ने बताया कि झाड़कुण्ड ग्राम पंचायत में बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है।