घोड़ाडोंगरी: सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आप कार्यकर्ता को सारनी पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को बुधवार को सारनी पुलिस ने गिरफ्तार किया।सारनी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि आचार संहिता के दौरान सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मनोहर पचौरिया पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है