घोड़ाडोंगरी: रानीपुर के पास 108 एंबुलेंस और कार की हुई भिड़ंत
घोड़ाडोंगरी तहसील के रानीपुर के पास गुरुवार को 108 एंबुलेंस और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कार एवं 108 एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। वही कार और 108 चालक ने मामले की शिकायत रानीपुर थाने में की है। रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि रानीपुर के पास 108 एंबुलेंस और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार एवं एम्बुलेंस नुकसान हुआ है।