घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा क्षेत्र में तवा 3 कोयला खदान के मोहरा खुदाई का कार्य भूमिपूजन के साथ किया गया शुरू
घोड़ाडोंगरी तहसील के पाथाखेड़ा क्षेत्र में बुधवार को तवा 3 कोयला खदान के मोहरा खुदाई का कार्य भूमिपूजन के साथ शुरू किया किया गया। WCL के सीजीएम महापात्र द्वारा तवा 3 कोयला खदान का भूमिपूजन किया गया। जिसके बाद जेसीबी मशीन से मोहरा खुदाई का कार्य शुरू किया गया। जिससे जल्द ही पाथाखेड़ा क्षेत्र में एक और कोयला खदान की सौगात मिलेगी।