विश्राम मेवाड़ा को न्याय दिलाने सड़क पर उतरा मेवाड़ा राजपूत समाज
आष्टा। विश्राम मेवाड़ा की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर मेवाड़ा राजपूत समाज में आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में समाज जन सड़क पर उतरे और कैंडल मार्च निकालकर विश्राम मेवाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
समाज जनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की।