हमीरपुर: मेरापुर मोहल्ले में दो दोस्तों के साथ यमुना नदी में मछली पकड़ने के दौरान डूबे युवक का नथैपुर गांव के नदी किनारे मिला शव
चार दिन पूर्व दो साथियों के साथ यमुना नदी में मछलियों का शिकार करने गया युवक संदिग्ध हालत में डूब गया था, जिसका शव फतेहपुर जनपद के बॉर्डर पर मिला। गुरुवार को परिजनों को डूबने का पता चला था। परिजन गोताखोरों की मदद से यमुना नदी को खंगालने में जुटे रहे। 24 घंटे बाद फतेहपुर जनपद के नथैपुर गांव के नदी किनारे शव मिला।