सिलेंडर चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, कार के उड़े परखच्चे
कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित सिलेंडर चौराहे पर कार और लोडर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्विफ्ट डिजायर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
📍 रावतपुर, कानपुर
.
.
#Kanpur #KanpurNews #Rawatpur #RoadAccident #AccidentNews
Mathura, Mathura | Jun 8, 2026