सीहोर: सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत में बुजुर्गों की समस्याओं की सुनवाई
सीहोर। पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देश पर सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत की बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के नेतृत्व में हुई बैठक में कोर कमेटी सदस्य श्री अनिल पालीवाल, श्री साधु राम शर्मा, श्री कमल सिंह ठाकुर एवं श्री विपुल चांडक उपस्थित रहे।
बैठक में बुजुर्गों से जुड़े तीन प्रमुख प्रकरणों की सुनवाई हुई। पहले मामले में चार बेटों के बावजूद भरण-पोषण और देखभाल को लेकर परेशान 70 वर्षीय बुजुर्ग दंपत्ति की समस्या का समाधान आपसी सहमति से किया गया।
दूसरे मामले में जमीन के सौदे के लिए दिए गए 50 लाख रुपये वापस नहीं मिलने की शिकायत पर दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन सकी। पंचायत ने मामले के विधिक पहलुओं पर चर्चा के लिए अगली सुनवाई तय की।
तीसरे मामले में दूसरी शादी के बाद बेटे द्वारा परेशान किए जाने से घर छोड़ने को मजबूर हुए सेवानिव
Ashta, Sehore | Oct 14, 2026