जबलपुर: माढ़ोताल में एक छोटे मालवाहक से टकराकर दमोह जा रही 40 यात्रियों से भरी बस पलटी, बड़ा हादसा टला
जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र अंतर्गत कटंगी बायपास पर शनिवार शाम लगभग 6 बजे के आस पास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, दरअसल जबलपुर से दमोह जा रही 'मां वैष्णो देवी ट्रेवल्स' की यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे, माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार के मुताबिक, अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के