प्रतापगढ़: महिला कॉन्स्टेबल सुसाइड मामले में निष्पक्ष जांच, आर्थिक सहायता व अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी थाना परिसर स्थित क्वार्टर में महिला कॉन्स्टेबल द्वारा किए गए सुसाइड मामले को लेकर सर्व समाज संगठन, करणी सेना एवं समस्त राजपूत संगठनों तथा सजग नागरिकों की ओर से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने एवं परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्त