चूरू: निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने आखिरी दिन खोले पत्ते, 60 वार्डों में सियासी तस्वीर हुई साफ
Churu, Churu | Aug 31, 2026 चूरू में निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को चूरू की सियासत में दिनभर हलचल बनी रही। नामांकन की अंतिम तिथि पर भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुनावी तस्वीर को लगभग साफ कर दिया। कांग्रेस ने चूरू नगर परिषद के 60 वार्डों तथा रतननगर नगरपालिका के 20 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की।