शाहजहांपुर में बीच सड़क पर हंगामा कर रहे दो स्कूटी सवारों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। यातायात बाधित करने, शराब के नशे में वाहन चलाने और सीओ ट्रैफिक से अभद्रता करने पर 23 हजार रुपये का चालान किया गया। एक स्कूटी सवार का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।