रायसेन: ज़मीन के पारिवारिक विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, 5 लोग घायल, सरचम्पा गांव का मामला,
Raisen, Raisen | Jun 18, 2026 सलामतपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सरचम्पा में गुरुवार सुबह पैतृक जमीन को लेकर परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। करीब 90 बीघा जमीन में से डेढ़ एकड़ भूमि पर कब्जे और खेती को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे पांच लोग घायल हो गए।