आज से गया जी में विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026 की शुरुआत हो गई है। 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
तीर्थयात्रियों की सुविधा को देखते हुए गया जी जंक्शन पर रेलवे ने व्यापक तैयारियां की हैं। अतिरिक्त होल्डिंग व वेटिंग एरिया, अतिरिक्त टिकट काउंटर, सहायता व्यवस्था, ट्रेन टाइम-टेबल के होर्डिंग के साथ सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है। स्टेशन परिसर की निगरानी के लिए अतिरिक्त CCTV कैमरे लगाए गए हैं और सुरक्षा बलों की तैनाती भी बढ़ाई गई है।
वहीं पूरे गया जी शहर में पितृपक्ष मेले की अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। श्रद्धा, आस्था और सनातन परंपरा की इस पावन धरती पर आने वाले तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए प्रशासन और रेलवे दोनों ने सुविधाओं को बेहतर बनाने की कोशिश की है।
पितरों के प्रति श्रद्धा और मोक्ष की कामना लेकर दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए गया जी तैयार है। 🙏
#PitruPakshaMela2026 #GayaJi #PitruPaksha #PindDaan #Way4U
Bihar, India | Sep 26, 2026