मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, सिंगरा खुर्द में बन रहा नया पुलिस चेक पोस्ट
पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में नया पुलिस चेक पोस्ट बनाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पलामू पुलिस द्वारा यह पहल की गई है। चेक पोस्ट निर्माण कार्य सदर थाना के टीपी रजक सहित पुलिस जवानों की मौजूदगी में कराया जा रहा है। स्थानीय ल