बिरनी: बिरनी प्रखंड के चोगाखार पंचायत में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
Birni, Giridih | Oct 22, 2026 बिरनी प्रखंड के चोगाखार पंचायत में समाजसेवी सुरेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को यादव 11 और फायर 11 के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में यादव 11 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक विकेट से जीत हासिल कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।