चांदपुर: नूरपुर के गांव पीपला जागीर में मंदिर के दान पात्र से हुई हजारों की चोरी
बिजनौर में नूरपुर क्षेत्र के गांव पीपला जागीर में स्थित मंदिर के दान पात्र से अज्ञात चोरों ने हजार रुपए की चोरी कर ली मंगलवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के पुजारी निरंजन सिंह ने पुलिस से शिकायत की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।