पाकरटांड: भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत पाकरटांड में ग्रामीणों के बीच संवाद का आयोजन
गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा द्वारा सोमवार को 12:00 बजे पाकरटांड प्रखंड के ग्रामीणों के बीच संवाद किया ।इस दौरान भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा मंडल अध्यक्ष सीताराम प्रसाद एवं सागर साहू सहित कई लोग उपस्थित रहे। इस दौरान केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए लोगों को लाभ लेने की बात कही।