घोड़ाडोंगरी: चोपना पुलिस की अभिरक्षा से फरार हुए आरोपी को देशावाड़ी गांव से पुलिस ने किया गिरफ्तार
चोपना पुलिस की अभिरक्षा से फरार हुए आरोपी को पुलिस ने देशावाड़ी गांव से गिरफ्तार किया। चोपना थाना प्रभारी राकेश सरियाम ने रविवार रात करीब 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि चोपना पुलिस की अभिरक्षा से फरार हुए गौवंश तस्करी के आरोपी मुन्ना आहाके को रविवार देर रात देशावाड़ी गांव से गिरफ्तार किया गया। आरोपी कोर्ट ले जाने के दौरान फरार हो गया था।