चकरनगर: ख़िरीटी गांव के लिंक मार्ग पर बेहोश मिला युवक, अस्पताल में कराया गया भर्ती
थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज मंगलवार शाम करीब 7 बजे एक टेंपू चालक हिम्मत सिंह पुत्र महानंदर उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम ककरैया, ख़िरीटी गांव के लिंक मार्ग पर नाहोशी हालत में पड़ा मिला।राहगीर के द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी गई सूचना पर दौड़े परिजन मौके पर पहुंचे।परिजन बेहोश युवक को निजी वाहन के माध्यम से चकरनगर कस्बा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।