करछना: मवैया गांव में विवाद के दौरान छत पर हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
कौंधियारा थाना क्षेत्र के मवैया गांव में आज शुक्रवार शाम पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष का युवक छत पर हथियार लहराते हुए नजर आया। जिसका वीडियो मौजूद लोगों ने बनाकर वायरल कर दिया।सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।