शिवहर: जिला प्रशासन की बैठक में राजस्व वसूली और वारंट तामिला पर सख्त निर्देश
जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में राजस्व वसूली, नीलाम पत्र वाद और पुलिस वारंट तामिला की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। मासिक वसूली को तेज करने, लंबित वारंट तामिला करवाने और कारण बताओ नोटिस प्रक्रिया को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।