रौन: रानीपुरा गांव में चोर ने एक घर से सोने-चांदी के जेवरात चुराए, पुलिस ने FIR दर्ज की
भिण्ड के फूप थाना इलाके रानीपुरा गांव में चोर ने एक घर को निशाना बनाकर घर में रखे सोने चांदी के इस्तेमाल किए हुए जेवरात और टूटे हुए सोने को चुराकर वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गया जिस बात की शिकायत आज शनिवार दोपहर 12 बजे पीड़िता ने फूप थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई महिला की शिकायत पर पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है